खबराना बिल्लुरामसैनी
गृह राज्यमंत्री यादव ने कोटपूतली में किया राजस्थान मेगा टेªड फेयर का किया शुंभारभ
कोटपूतली। गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मेगा टेªड फेयर क्षेत्र में आमजन के लिए खरीददारी का बेहतर माध्यम है। गृह मंत्री यादव यहां के शरणम् पैराडाईज गार्डन के पास आयोजित राजस्थान मेगा टेªड फेयर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान यादव ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से ना केवल आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है बल्कि एक ही छत के नीचे लोगों को सस्ती दरों पर विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि टेªड फेयर में बच्चों सहित महिलाओं व आमजन के रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ-साथ मनोरंजन के साधन भी उपल्बध है। गृह मंत्री यादव ने टेªड फेयर आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोटपूतली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमजन के लिए ऐसे आयोजन समय≤ पर होते रहने चाहिए। इससे पूर्व गृह राज्यमंत्री यादव ने मेगा टेªड फेयर का फिता काट कर एंव गणेष प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान टेªड फेयर आयोजक बांदीकुई निवासी पं. राजकुमार शर्मा व पत्रकार अनिल कुमार शर्मा ने गृह राज्यमंत्री का माला व साफा पहनाकर स्वागत करते हुए टेªड फेयर आयोजन के दौरान क्षेत्रवासियों को सस्ती व किफायति दरों पर सामान उपल्बध करवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य पत्रकार धर्मवीर कुमावत, कांगे्रस के ब्लाॅक अध्यक्ष छीतरमल सैनी, विक्रम लिडर, हंसराज पोसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजुद थे।
फोटो। कोटपूतली। राजस्थान मेगा टेªड फेयर का फिता काट कर व गणेष प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद