February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » स्वीफ्ट डिजायर कार व ट्रोले में भिड़ंत

स्वीफ्ट डिजायर कार व ट्रोले में भिड़ंत

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) कस्बे से होकर गुजर रहे डाबला रोड़ पर बुधवार देर शाम करीब 8.35 बजे कृपा का तिबारा के पास स्वीफ्ट डिजायर कार व ट्रोले में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना में कार चकनाचूर हो गईं।

जबकि कार चालक संजय (33) पुत्र मूलचंद यादव, निवासी ग्राम नारहेड़ा, थाना सरुण्ड (कोटपूतली) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल कार चालक को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में ले जाने पर उसे गंभीरावस्था में जयपुर रैफर किया गया है।