February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » स्वामी विवेकानन्द की मनाई 119वीं पुण्यतिथि

स्वामी विवेकानन्द की मनाई 119वीं पुण्यतिथि

भीलवाड़ा (पंकज आडवाणी) माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाडा के छात्रनेता अजय खोईवाल के नेतृत्व में आज स्वामी विवेकानंद जी की 119वी पुण्यतिथि बनाई गई।

खोईवाल ने बताया कि आर.के. काॅलोनी स्थित तरण के पास विवेकानंद जी की प्रतिमा के आस-पास साफ सफाई कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प भेट कर कार्यक्रम शुरू किया तथा स्वामी विवेकानन्द द्वारा किये कार्यों को याद करते हुये उनके पद्चिन्हों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। इस दौरान कमल ठाकुर, कुणाल शेखावत, सौरभ धाकड़, दीपक इसरानी, शरद सिंह,अर्जुन नायक, नीरज सोनी आदि छात्र-छात्रा उपस्थित थे।