February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » श्रीगंगानगर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, किसानों ने विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पर्याप्त सिंचाई पानी, ज़हरीले पानी पर रोकथाम, रेगुलेशन कमेटी की बैठक शुरु करने और शिवपुर हैड से खंखा हैड पर सिंचाई पानी की चोरी पर लगाम कसने की मांग, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, किसानों ने विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पर्याप्त सिंचाई पानी, ज़हरीले पानी पर रोकथाम, रेगुलेशन कमेटी की बैठक शुरु करने और शिवपुर हैड से खंखा हैड पर सिंचाई पानी की चोरी पर लगाम कसने की मांग, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर में आज दर्जनों किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग , शिवपुर हेड से खंखा हेड तक पंजाब की सीमा में चोरी हो रहे सिंचाई पानी पर लगाम कसने, पंजाब से आ रहे केमिकल युक्त प्रदूषित पानी को रोकने व अनलॉक हो रहे प्रदेश में फिर से रेगुलेशन कमेटी की बैठक शुरू करने की मांग की गई।

किसानों का एक जत्था आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बाद शाहजहांपुर में चल रहे आंदोलन में शरीक होने के लिए रवाना हुआ।

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।