February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंद मिष्ठान भंडार पर चोरों ने किया हाथ साफ- नगदी सहित ले गए सामान।

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंद मिष्ठान भंडार पर चोरों ने किया हाथ साफ- नगदी सहित ले गए सामान।

अलवर। दीक्षित कुमार
अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंद मिष्ठान भंडार पर चोरों ने किया हाथ साफ, चोरों ने दुकान से करीब 60 से 70 हजार की नगदी, मिठाई, सहित दुकान के बारदाने के सामान को किया चोरी।

दुकानदार ने बताया रात्रि में वह दुकान बन्द कर अपने घर गया। सुबह पड़ोसियों द्वारा दुकान में चोरी होने की सूचना मिली, दुकान पर आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए व शटर खुली हुई मिली।

अंदर गल्ले में रखे 60 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य नगदी भी गायब मिली इसके अलावा दुकान में रखी मिठाईयां व दुकान के बारदाने भी गायब मिले, चोरी होने की सूचना शिवाजी थाना पुलिस को दी गई।

जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।