February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।

शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।

रवि कुमार सैनी
मनोहरपुर थाना पुलिस ने करीब 9 माह पुराने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को मनोहरपुर टोल प्लाजा पर एक कार से हरियाणा निर्मित अवैध शराब को जब्त किया गया था। वहीं दो आरोपियों करौली के शेरपुर निवासी मदन मोहन शर्मा (37) तथा उत्तर प्रदेश निवासी उमर खान (28 )को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी कालवाड रोड जयपुर निवासी पंकज सिंह चौहान (28 )को गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्य राज्यों से अवैध शराब लाकर राजस्थान में आपूर्ति करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।