March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शराब के पैसे नहीं देने पर बेटे के द्वारा पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

शराब के पैसे नहीं देने पर बेटे के द्वारा पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

अलवर (दीक्षित कुमार) बहरोड थाना क्षेत्र के बर्डोद गांव में 16 मार्च को शराब के पैसे नहीं देने पर बेटे के द्वारा पिता के सर पर डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को आज गिरफ्तार किया । जिसको कल कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। थाना प्रभारी शुणी लाल मीणा ने बताया 16 मार्च को सुबह 10:00 बजे के करीब आरोपी महिपाल के द्वारा अपने पिता दीपचंद से पहले घर में कहासुनी हुई और उसके बाद शराब के पैसे मांगे ।

पिता के द्वारा पैसे देने से मना कर देने पर आरोपी महिपाल के द्वारा गुस्से में अपने पिता के सर पर डंडे से वार कर दिया । घायल हो जाने के बाद परिजनों के द्वारा दीपचंद की अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर्स ने दीपचंद को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने आज आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है । जिसको कल कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी ।

आपको बता देगी क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन बदमाशों पर पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुणी लाल मीणा, हेड कांस्टेबल रतन लाल , कॉन्स्टेबल प्रदीप कांस्टेबल अरुण कुमार की अहम भूमिका रही ।

दस दिन पहले भी बहरोड में ससुर के बहु से अवैध संबंधों के कारण अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया था । पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । जिनको कोर्ट ने जेल भेज दिया था । बाइट- शुणी लाल मीणा- थाना प्रभारी बहरोड