February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा विधायक से नए क्लास रूम बनवाने की मांग 10 लाख रुपए स्वीकृत कराने के लिए सौंपा ज्ञापन।

शाहपुरा विधायक से नए क्लास रूम बनवाने की मांग 10 लाख रुपए स्वीकृत कराने के लिए सौंपा ज्ञापन।

रवि कुमार सैनी

शाहपुरा कस्बे के पास गांव बिदारा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए नवीन कक्षा-कक्षों और छत को मरम्मत की दरकार है। बारिश में भवन की छत से पानी टपकता है और कमरे भी कम हैं। समस्या समाधान के लिए मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूरणमल बुनकर, वार्ड पंच सीएम अटल के नेतृत्व में शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल को ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूरणमल बुनकर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के कमरों की छत जगह-जगह जर्जर हो गई है। बारिश में भवन की छत से पानी टपकता है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि जर्जर छत से विद्यार्थियों और शिक्षकों को हादसा होने का भय है। साथ ही विद्यालय में कमरों की भी कमी है। विद्यालय के भवन में बरामदे की कमी भी खल रही है। ज्ञापन में उन्होंने विधायक आलोक बेनीवाल से विधायक कोष से भवन मरम्मत और कमरों के निर्माण के लिए करीब 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की मांग की है।इस दौरान एडवोकेट अशोक कुमार व्यास, मिथलेश मंडोवरा, सुभाष,किशोर कुमार कानव आदि उपस्थित रहे।