ख़बराना। संवाददाता रवि कुमार सैनी
शिक्षा विभाग के संयुक्त निर्देशक घनश्याम दत्त जाट ने शनिवार को इलाके का दौरा कर सरकारी विद्यालयो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी जोड़ी में निरीक्षण कर परीक्षा संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संयुक्त निदेशक जाट ने यहां परीक्षाओं की व्यवस्थाओं विद्यालय भवन, साफ सफाई परिसर में हरियाली पोषाहार आदि का निरीक्षण कर जानकारी ली। विद्यालयो के बैठने आदि परीक्षा की व्यवस्थाएं देख कर संतोष प्रकट किया। साथ ही परीक्षा संबंधित व्यवस्थाओं विद्यालय के विकास को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह चांदोलिया की प्रशंसा की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के साथ विभागीय अधिकारी मुरारी लाल शर्मा भी थे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन को आवश्यकता दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद