ख़बराना। रवि कुमार सैनी
आजादी के अमृत महोत्सव पर क्रीड़ा भारती द्वारा भारत प्रदक्षिणा राष्ट्रवंदना आयोजित की गई। जिसके तहत 18000 किलोमीटर लंबी दुपहिया वाहन रैली को रवाना किया गया। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
पूर्व विधायक विराटनगर फूलचंद भिंडा व खोरी परमानंद जी धाम के हरिओम दास जी महाराज द्वारा क्रीड़ा भारती की झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शाहपुरा से बाइक रैली कोटपूतली पहुंचेगी। वही जयपुर से शाहपुरा पहुंची बाइक रैली का शाहपुरा में स्वागत किया गया व भोजन का आयोजन किया गया।
शाहपुरा से 110 बाइक रवाना हुई जिन पर 175 जवान बैठे हुए थे। शाहपुरा से बाइक रैली 8:56 पर रवाना हुई। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, पूर्व विधायक विराटनगर फूलचंद भिंडा, विश्व हिंदू परिषद के केदार टांक, विश्व स्तरीय कबड्डी चैंपियन राकेश कुमार शर्मा,पार्षद किरण शर्मा, भामाशाह हरि बल्लीवाल, अक्षय शर्मा,रूपेश कौशिक, अमर सिंह चावला, विष्णु शर्मा,राहुल सैनी,विक्रम सैनी, आदि लोग मौजूद थे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद