February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा कृषि खाद्यान्नों को GST में शामिल करने को लेकर व्यापारियों ने जताया विरोध।

शाहपुरा कृषि खाद्यान्नों को GST में शामिल करने को लेकर व्यापारियों ने जताया विरोध।

रवि कुमार सैनी

केंद्र सरकार की ओर से 18 जुलाई से पैकिंग गैर ब्रांडेड अनाज और अन्य खाद्य सामानों पर 5 पिष्टी GST लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को शाहपुरा की कृषि उपजाऊ मंडी पूर्णत बंद रही।

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने जयपुर के समर्थन में शाहपुरा मंडी एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया है। कृषि मंडी बंद रहने से दुकानों पर ताला लगा रहा। कृषि मंडी परिसर सुना नजर आया।

शनिवार को कृषि मंडी बंद होने से कोई किसी प्रकार का व्यापार नहीं हुआ मंडी बंद के चलते आने वाले दूरदराज से दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिलने से उनको भी निराश ही लौटना पड़ा।