February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर – थाना परिसर में जिले मे लगाई ग‌ई धारा 144 को लेकर सीएलजी सहित विभिन्न समाजों की बैठक का आयोजन।

शाहजहांपुर – थाना परिसर में जिले मे लगाई ग‌ई धारा 144 को लेकर सीएलजी सहित विभिन्न समाजों की बैठक का आयोजन।

शाहजहांपुर (ख़बराना न्यूज़ नेटवर्क) कस्बे के थाना परिसर पर शनिवार को त्यौहार एवं जिले मे लगाई ग‌ई धारा 144 को लेकर सीएलजी सहित विभिन्न समाजों की बैठक का आयोजन एसडीएम नीमराना मुकुट चौधरी की अध्यक्षता मे हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ एसडीएम चौधरी ने नवरात्रि एवं रमजान महीने को देखते हुऐ डीजे पर पूर्णतया पाबंदी, बर्डोद रोड पर हाईवे से सीएचसी तक व्यापारियों द्वारा किये गये अस्थाई अतिक्रमण हटाने, बीयर कम्पनी के पास खडे वाहनों से दुर्घटना के अंदेशो के तहत कडे कदम उठाने पर सहमति बनी। डीएसपी महावीर शेखावत ने थाना प्रभारी विक्रम चौधरी को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश दिये। इस दौरान सयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नाहरसिहं चौहान, सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव, शाहजहांपुर सरपंच प्रतिनिधि रुपेश यादव, पूर्व सरपंच रामकिशन शर्मा, गुगलकोटा सरपंच श्याम सुन्दर यादव, यादव समाज अध्यक्ष जगमाल यादव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मेहरा, किसान नेता हमीर यादव, माडूराम यादव, समाजसेवी दीपक यादव सहित बड़ी संख्या मे कस्बेवासी उपस्थित रहे।