February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर – लाखो रुपये की नगदी समेत 10 तोला सोना 1.5 किलो चांदी व घर का सामान चुराने का मामला।

शाहजहांपुर – लाखो रुपये की नगदी समेत 10 तोला सोना 1.5 किलो चांदी व घर का सामान चुराने का मामला।

ख़बराना डेस्क। शाहजहांपुर
कस्बे की श्याम कॉलोनी स्थित दिल्ली पुलिस के सिपाही के घर से अज्ञात चोर बीती रात 2 लाख रुपये की नगदी, 10 तोला सोने के आभुषण, 1.5 किलों चांदी, एल‌‌ईडी, लैपटॉप सहित घर मे रखे किराने के समान सहित कपडे एवं दिसम्बर मे हुई बेटी की शादी मे आये गिफ्ट तक चुरा ले गये। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव भुनगडा मे गया हुआ था। वारदात की जानकारी उन्हे सुबह पडौसियों द्वारा हुई। थाना प्रभारी विक्रम चौधरी ने बताया की भुनगडा निवासी रामपाल यादव पुत्र रतन सिंह यादव जो की केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कि सिक्योरिटी मे तैनात है के शाहजहांपुर श्याम कॉलोनी स्थित मकान मे अज्ञात चोर शनिवार रात प्रमुख दरवाजे को तोड घुस गये एवं अंदर कमरों व अलमारी का ताला तोड करीब 6 लाख के सोने चांदी के आभुषण सहित घरेलु उपकरण, समान, कपडे एवं करीब दो लाख की नगदी चुरा ले गये। इस संदर्भ मे रामपाल यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

भाई की मौत के बाद पैतृक गांव रह रहा था परिवार…
पीडित रामपाल यादव ने बताया की 22 अप्रैल को उनके भाई सम्पतराम यादव जो की दिल्ली पुलिस मे कार्यरत थे की असामयिक मौत हो ग‌ई थी। हादसे के बाद से उनका परिवार अपने पैतृक गांव भुनगडा ही रह रहा था। शाहजहांपुर मकान पर सुबह झाडू बाहरी एवं पेडो मे पानी देने के बाद वापस गांव चले जाते थे। शनिवार सुबह उन्हें अपनी उनकी पडौसी अनिता ने सूचना दी की उनके मकान के बाहरी दरवाजे टूटा हुआ है एवं ताला टूटा हुआ है। सूचना पर जब वह मौके पर आये एवं मकान को देखा तो अंदर कमरे टूटे पडे थे। चोर घर का लगभग सभी कीमती समान चोरी हो चुका था।

तीन सालों मे एक दर्जन से अधिक वारदात…
कस्बे की श्याम कॉलोनी चोरों के निशाने पर रहती है। जनवरी 2019 से लेकर आज तक इस कॉलोनी मे चोरी की करीब 13 वारदातें हो चुकी है। अकेले श्याम मन्दिर मे ही चोर तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है । हर बार सीसीटीवी कैमरे मे चोर कैद हुऐ है। लेकिन आज तक पुलिस वारदात का खुलासा तो दूर चोरों की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। इधर श्याम कॉलोनी वासीयों का कहना है की लगातार चोरी की बढती वारदातों को लेकर अनेकों बार गस्त बढाने की मांग की है, लेकिन इस कॉलोनी मे पुलिस गस्त नहीं हो पाती है। इधर हाईपे पर तैनात इस थाने मे मात्र एक ही वाहन होने के कारण कस्बे एवं क्षेत्र मे गस्त नहीं हो पाती है।