February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर हुआ श्याममय… शाहजहांपुर के श्ािव मंदिर से खाटूधाम के लिए पदयात्री हुए रवाना

शाहजहांपुर हुआ श्याममय… शाहजहांपुर के श्ािव मंदिर से खाटूधाम के लिए पदयात्री हुए रवाना

शाहजहांपुर (ख़बराना डेस्क) डीजे पर गुंजते श्याम भजन एवं उनपर थिरकती हाथों मे रंग बिरंगे ध्वज निशान लिये भक्तों की टोली के चलते सम्पूर्ण कस्बा श्याममय हो गया। अवसर था कस्बे के शंकर चौराहा स्थित शिव मन्दिर से खाटू रवाना हुऐ श्याम भक्त पैदल यात्रा का।

यात्रा को जिला पार्षद वेदप्रकाश खबरी, सरपंच प्रतिनिधि रुपेश यादव, रिदम स्कूल प्रिन्सीपल रीतु गुप्ता, समाजसेवी राजु फौजी, एडवोकेट समीर यादव, एडवोकेट सुभाष यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों का सैनी समाज अध्यक्ष नेत्रपाल सैनी, उपाध्यक्ष भोलु सैनी, पंच जीतसिहं सैनी, भवानी सैनी द्वारा साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर दीनदयाल सैनी, पण्डित धीरज शर्मा, भगवान सैनी, महावीर सैनी, बिल्लु चौहान, रोशन यादव, अजीत यादव, मनोज सैनी, राजु सैनी, महेन्द्र सैनी, दीपक शर्मा सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।