March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर-बावड़ी – कुंऐ मे गिरे युवक को पुलिस की सहायता से निकाला बाहर।

शाहजहांपुर-बावड़ी – कुंऐ मे गिरे युवक को पुलिस की सहायता से निकाला बाहर।

शाहजहांपुर 25 अगस्त- कस्बे के समीपवर्ती गांव बावडी के जालावास रोड पर एक युवक कुंऐ मे गिर गया।

कराहने की आवाज सुन सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने शाहजहांपुर पुलिस को मामले से अवगत करवाया, जिसपर थाना प्रभारी विक्रम चौधरी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों की सहायता से युवक को कुऐं से बाहर निकाल उसे घायल अवस्था मे शाहजहांपुर सीएचसी मे भर्ती ‌करवाया गया।

थाना प्रभारी विक्रम चौधरी ने बताया की अजमेरीपुर ( बहरोड) निवासी विकास पुत्र तुलसीराम शर्मा ( 24) के कुंऐ मे गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक के पास कम्बल एवं तकिया भी थे। युवक वहां कैसे पहुंचा एवं कुंऐ मे कैसे गिरा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस लगातार युवक से इस संदर्भ मे पूछताछ कर रही है।