March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहजहांपुर टीम बनी हॉकी चैम्पियन…

शाहजहांपुर टीम बनी हॉकी चैम्पियन…

शाहजहांपुर (केडीसी) कस्बे के श्री बाबा भगत जी हॉकी क्लब ने भांकरी ( पावटा) मे आयोजित अंतर्राज्यीय हॉकी प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त कर कस्बे का गौरव बढाया है। प्रतियोगिता मे देश की 12 टीमों ने भाग लिया जिनमे से खिताबी मुकाबला डोडसर ( सीकर) एवं बाबा भगत जी हॉकी क्लब शाहजहांपुर के बीच हुआ। जिसमे शाहजहांपुर ने डोडसर को 6-1 से हराते हुऐ प्रतियोगिता अपने नाम की। इधर विजेता टीम के शाहजहांपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हॉकी कोच हरपाल कांवत, वरिष्ठ खिलाड़ी पवन कैम्पा, अनिल कायत, सुनील प्रभुदयाल मीणा, धर्मपाल पीटी‌आई, शाहजहांपुर सरपंच प्रतिनिधि रुपेश यादव, गौरव शर्मा सहित कस्बेवासी उपस्थित रहे।