February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शहर के नंगली सर्किल पर सर्व समाज के लोगों ने मूक बधिर बालिका की घटना के खुलासे के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

शहर के नंगली सर्किल पर सर्व समाज के लोगों ने मूक बधिर बालिका की घटना के खुलासे के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज शहर के नंगली सर्किल पर सर्व समाज के लोगों ने मूक बधिर बालिका की घटना के खुलासे के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका, समिति के सदस्य जितेंद्र राठौर ने 3 महीने बाद घटना का खुलासा किया गया

उसमें भी घटना को दुर्घटना बताया गया उन्होंने कहा पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बताया उनसे व उनके परिजनों से बात करने पर पता चला पुलिस ने उनके ऊपर दबाव बनाया जबकि असल घटना पर पुलिस पर्दा डाल रही है।

बालिका का 3 महीने से ज्यादा समय से इलाज चल रहा है और अभी आगे भी कई महीनों तक इलाज चलेगा लेकिन प्रशासन को इस बालिका पर तरस नहीं आ रहा और उसे न्याय दिलाने की जगह उसके साथ हुए जगन ने अपराध पर खिलवाड़ किया जा रहा है

उन्होंने बताया कि जब तक मामले का सच्चाई के साथ खुलासा नहीं किया जाएगा सर्व समाज समिति उसका विरोध करेगी और आगे धरना प्रदर्शन भी करेगी।