February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सीतामढ़ी में नहीं रुक रहा अपराधियों का तांडव । शनिवार गोली मार एक की हत्या। लूटे 6 लाख।

सीतामढ़ी में नहीं रुक रहा अपराधियों का तांडव । शनिवार गोली मार एक की हत्या। लूटे 6 लाख।

बिहार (राजा बाबु) सीतामढ़ी जिले में हर दिन अपराधी कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे है।अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है की लूट और हत्या जैसी घटना को अंजाम देना आम बात हो ग‌ई है। शनिवार को बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह फोर कमलदह नया चौक के पास अपराधियों ने गोली मार कर एक व्यक्ती की हत्या कर उससे 6 लाख रुपए लूट लिए। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर रहे। पुलिस जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।