कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) निकटवर्ती ग्राम करवास में सार्वजनिक आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम सुनीता मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जयसिंहपुरा सरपंच देवकरण सिंह, उप सरपंच पूनम देवी समेत विभिन्न वार्ड पंचों व ग्रामीणों ने बताया कि करवास के सरकारी स्कूल के पास लगते हुए सार्वजनिक प्राचीन आम रास्ता करवास से नांगल चेचीका तक आ रहा है। जो कि गांव का मुख्य एवं प्राचीन रास्ता है। इसका उपयोग भी ग्रामीणों द्वारा कई पीढिय़ों से किया जा रहा है। कुछ दिनों से उक्त रास्ते की भूमि व स्कूल द्वारा छोड़ी गई रास्ते की 3.5 फुट सरकारी भूमि को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा जबरदस्ती करके बन्द कर दिया गया है। काफी समझाईश के बाद भी अतिक्रमी मान नहीं रहे है। जिससे आगे जाने वालों का रास्ता भी बंद हो गया है। अतिक्रमणकारी हमेशा झगड़ा व मारपीट करने पर उतारू रहते है। ज्ञापन में लिखा है कि आम रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। अत: जल्द से जल्द आम रास्ते को मुक्त करवाया जायें।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
13 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल रैली तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
मनोज चौधरी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को दी जीत की बधाई
जयपुर के एक गांव में आजादी के बाद पहली बार बनेगी सडक़ ग्रामीणों में छायी खुशी।..सडक़ के अभाव में वर्षों से परेशान थे लोग सरकार ने अब ली है सुध।…सडक़ निर्माण की राशि मंजूर होने पर लोगों ने विधायक का सम्मान कर जताया आभार।