February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सर्व जातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन 4 जोड़े बंधे विवाह बंधन में…

सर्व जातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन 4 जोड़े बंधे विवाह बंधन में…

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) सेवा भारती समिति द्वारा आज माघ शुक्ल पूर्णिमा को तृतीय श्री राम जानकी सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत प्रभु आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में सनातन हिन्दू धर्म की चार जाति के पांच जोड़ों का विवाह सम्मेलन हिन्दू रीति से सम्पन्न हुआ।

दुल्हो की बिदोरी बड़ के बालाजी से घोड़ी पर गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार में से होते हुए विद्या मंदिर पहुंची जहां तोरण मारने के बाद विशाल सभागार में पूज्य संत मंगलदास महाराज के आशीर्वाद के साथ वरमाला का कार्यक्रम हुआ। मूलचंद सोनी क्षेत्र संगठन मंत्री ने सेवा भारती का कार्य व उद्देश्य के साथ वर्तमान समय में सादगी के साथ समरसता का संदेश देने वाले इस सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की महत्ता के बारें में बताया।

कार्यक्रम में विवाह आयोजन समिति के समस्त कार्यकर्ता गण,जिला समिति तथा कोटपूतली के प्रबुद्धजन ,सेवा भारती महिला मण्डल की कार्यकर्ता, क्षेत्र सह मंत्री महेंद्र भारती , प्रांत मंत्री गिरधारी लाल , सह प्रांत मंत्री महेश गोयल , प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद उपस्थित रहे।