February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सरसों के खेत में आग लगने से फसल नष्ट

सरसों के खेत में आग लगने से फसल नष्ट

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) निकटवर्ती ग्राम मोलाहेड़ा में गुरूवार दोपहर एक सरसों के खेत में आग लगने से सरसों की फसल नष्ट हो गई। मौके पर पहुँची नगरपालिका कोटपूतली फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबु पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोलाहेड़ा में सहमाल पुत्र हरिराम गुर्जर के खेत में आग लग गई।

जिसकी सूचना कोटपूतली थाने पर दिये जाने के बाद नगरपालिका से फायरमैन शीशराम, अनिल व ईश्वर की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबु पाया।

इस दौरान खेत में पड़ी करीब दस प्रतिशत फसल भी जल गई।