February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » संजीव गौड राजस्थान तीरंदाजी संघ के लाईफ टाईम मैम्बर नियुक्त…

संजीव गौड राजस्थान तीरंदाजी संघ के लाईफ टाईम मैम्बर नियुक्त…

शाहजहांपुर (केडीसी) कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाई ऑरियण्टल एडूमेड के डायरेक्टर संजीव गौड को राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन का लाईफ टाईम मैम्बर नियुक्त किया गया है। रविवार को जयपुर के होटल पॉलो इन मे आयोजित राजस्थान तीरंदाजी संघ की वार्षिक कॉन्सलिंग मीटिंग मे मे भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके जादम की अध्यक्षता मे राजस्थान तीरंदाजी संघ के लिये किये गये सहयोग एवं कार्यों को लेकर संजीव गौड को संघ का लाईफ टाईम मेम्बर मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र गुर्जर, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रजत चौहान, राष्ट्रीय कोच सोमेश शर्मा, राकेश सिंह सहित विभिन्न जिलों से पधारे संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित रहे।