February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » समाज के युवाओं व नौजवानों को प्राचीन सभ्यता संस्कृति से जागरुक करें ताकि समाज में समरसता एवं स्वाभिमान के साथ सामाजिक विकास प्रगति की और अग्रसर हो – के जी कौशिक

समाज के युवाओं व नौजवानों को प्राचीन सभ्यता संस्कृति से जागरुक करें ताकि समाज में समरसता एवं स्वाभिमान के साथ सामाजिक विकास प्रगति की और अग्रसर हो – के जी कौशिक

ख़बराना। बानसूर व
बानसूर के परशुराम भवन से नगर भ्रमण के लिए प्रमुख मार्गों से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
जिसमें राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक शोभायात्रा में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। तथा परशुराम भगवान के जीवन वृतांत के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई।

उसके बाद नारायणपुर में भी आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पहुंच कर समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए भगवान परशुराम की जीवन शैली पर प्रकाश डाला व युवाओं एवं नौजवानों को प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति से जागरूक करने का आव्हान किया जिससे की समाज में समरसता व स्वाभिमान के साथ सामाजिक विकास प्रगति की और अग्रसर हो। इस मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने सर्वप्रथम सभी क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जन्म दिवस की बधाई दी। इससे पूर्व बहरोड़ में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लियासाथ ही मीडिया के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। श्रमिकों को पात्रता के आधार पर समस्त योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास श्रमिक कार्ड नहीं बना हुआ हो उनका कार्ड बनवाए जाए जिनमें चाहे मिट्टी का काम करने वाले, चिनाई का काम करने वाले कारीगर, मजदूर या ठेला लगाने वाले या उन सभी असंगठित श्रमिक के रूप में काम करने वाले को श्रमिक कार्ड बनवाने की आवश्यकता है, किंतु उन सभी लोगों को माननीय अशोक गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी नहीं है

जिसके अभाव में उनका उचित लाभ उन तक नहीं पहुंच रहा है इन योजनाओं के लाभ को लोगों तक पहुंचाने के लिए अगर कोई दलाली या कमीशन खोरी करता है तो उसकी जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि उनके खिलाफ कार्यवाही करवा कर योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों या हिताधिकारियों को दिलवा सकें। राज्य सरकार सभी असंगठित निर्माण श्रमिकों एवं आमजन को सभी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है किंतु आमजन तक उन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पाती इसलिए मीडिया कर्मीयों से आग्रह है कि उन सभी योजनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और एक गरीब तबके का भला हो सके।

इस मौके पर अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सज्जन मिश्रा, शशिकांत बोहरा, शिक्षक नेता सुनील गंगावत, पूर्व अध्यक्ष पीयूष पुरोहित, एडवोकेट सुभाष जोशी, महेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, अरविंद महर्षि, राजेंद्र सोनी, नरहरी शर्मा, गंगा लहरी पारीक, सुशील पुरोहित, पार्षद राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, महेश ढाचोलिया, आनंद शर्मा सहित समाज बंधु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।