February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शैक्षिक भ्रमण के लिए कमलेश कुम्हार का हुआ चयन।

शैक्षिक भ्रमण के लिए कमलेश कुम्हार का हुआ चयन।

ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटपूतली के स्काउट मास्टर कमलेश कुम्हार का स्काउटिंग आंदोलन के अंतर्गत शैक्षिक भ्रमण के लिए चयन हुआ है। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवम सीबीईओ महावीर प्रसाद बड़गुर्जर ने बताया कि कमलेश कुम्हार व्याख्याता पद पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेठी में कार्यरत हैं। ग्रीष्मावकाश के अंतर्गत संपूर्ण भारत के स्काउट आंदोलन से जुड़े शिक्षाविदों का शैक्षिक भ्रमण मदुरै तमिलनाडु में दिनांक 27 मई से 31 मई तक आयोजित होना है। इस शिविर हेतु जयपुर जिले से 8 शिक्षविद् चयनित हुए हैं। श्री कुम्हार के उक्त भ्रमण में चयन होने पर स्थानीय संघ की गाइड एडीसी मनोरमा यादव, सचिव हंसराज यादव, सहायक सचिव रामबीर यादव, ख्यालीराम सैनी, सीताराम गुप्ता, पप्पूराम यादव, अतुल कुमार आर्य , गगन कुमावत ने बधाई प्रेषित की।