March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » सैटेलाइट प्रसारण के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

सैटेलाइट प्रसारण के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

बहरोड़ (केडीसी) राजकीय माध्यमिक विधालय नंबर 3 बहरोड़ मे एन‌ए‌एस 2021 राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण जो 12 नवम्बर 2021 को होना है, के लिए कक्षा 3, 5, 8 एवं 10 को पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण देने हेतु सैटेलाइट प्रसारण के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण स्थल पर स्थानीय विद्यालय द्वारा उत्तम व्यवस्था की गई । तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती अन्जु यादव द्वारा सभी का अभिवादन किया गया ।ब्लॉक बहरोड़ के केआरपी कपिल देव चोरडिया प्रधानाचार्य मोहम्मद पुर ने एन‌ए‌सी का अर्थ, आवश्यकता, सीखने के प्रतिफल आंकलन एवं टेक्नोलोजी के बारे में विस्तार से बताया ।