February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा शहर के डाक बंगला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन शिविर में 120 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

शाहपुरा शहर के डाक बंगला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन शिविर में 120 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

ख़बराना।रवि कुमार सैनी
शाहपुरा शहर के डाक बंगला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ आयोजन रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं पृथ्वी सिंह पलसानिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिविर हुआ आयोजन शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा पृथ्वी सिंह पलसानिया की प्रथम पुण्यतिथि पर शिविर हुआ आयोजन जिसमें जयपुर की लाल कोट की टीम द्वारा शिविर में 120 यूनिट एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में आलोक बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष बंशीधर सैनी ने की विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद महेंद्र चौधरी रहे इस जलसे पर आलोक बेनीवाल ने कहां शहर के राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय से सेवा देने वाले कंपाउंडर पृथ्वी सिंह पलसानिया की कोविड-19 महामारी के चलते निधन हो गया था।

जिन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान जैसे शिविर में युवाओं के बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मान करके रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।