ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा उपखंड के मामटोरी खुर्द गांव के बुनकर समाज के लोगों को श्मशान भूमि तक जाने के लिए आजादी के 75 साल बाद रास्ता मिला। संतोष कुमार बुनकर ने बताया की नाम माम टोरी खुर्द गांव के बलाई समाज के लोगों के पास शमशान भूमि तक जाने के लिए कोई सुगम व सीधा रास्ता नहीं था। जिससे लोगों को अंतिम यात्रा के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। समाज की समस्या को समझते हुए स्व. छितर मल गुर्जर की स्मृति में उनके पुत्र रामजी लाल गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, मुकेश गुर्जर ने अपनी 11 एयर भूमि दान की। अब करीब 10 – 12 फिट चौड़ा व 600 मीटर लंबा रास्ता बन सकेगा। इस दौरान रास्ते की साफ सफाई भी करवाई गई। इस मौके पर सरपंच उपेंद्र बुनकर, इंद्राज फामड़ा, विक्रम, रामजीलाल फामड़ा, श्रवण, अशोक,प्रहलाद, अर्जुन सराधना, मनीष, शंकर बुनकर, वार्ड पंच प्रकाश गुर्जर,व मनीष सहित कई लोग मौजूद थे।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद