February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोटपूतली से किया गिरफ्तार।

शाहपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोटपूतली से किया गिरफ्तार।

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा पुलिस ने जानलेवा हमले के वांचित आरोपी विक्रम उर्फ ईल्लू को कोटपूतली से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ ईल्लू सैनी आंतेला का हैं निवासी पूर्व में पुलिस ने पांच आरोपी को कर चुकी है गिरफ्तार शाहपुरा उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया शाहपुरा निवासी देवाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई व दिसंबर 2021 को किसी कार्य से मंडी जा रहा था इस दौरान मंडी गेट के पास आरोपियों ने सरियों व लाठियों से हमला कर दिया व घायल हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने रमेश गुर्जर, पवन योगी, दशरथ योगी, राहुल योगी, रोहित और पप्पू को किया गिरफ्तार। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रामकुमार, कॉन्स्टेबल सूरजमल, दारासिंह, राकेश, महावीर, कमलेश व मनोज की टीम गठित की गई। गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी को कोटपूतली से किया गिरफ्तार। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।