March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा में पीएम का फूंका पुतला अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग, राहुल गांधी को परेशान करने का लगाया आरोप।

शाहपुरा में पीएम का फूंका पुतला अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग, राहुल गांधी को परेशान करने का लगाया आरोप।

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा उपखंड के अमरसर कस्बे के चौकी का बड खेल मैदान के पास केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना और कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी व सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।इस दौरान प्रधान मंजू शर्मा व नगर पालिका चेयरमैन बंशीधर सैनी कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई को मोहरा बनाकर कांग्रेस के आला नेताओं को परेशान कर रही है। उप प्रधान जेपी मान ने कहा कि देश में अशांति व भय का माहौल बढ़ रहा है। पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी व वरिष्ठ नेता भगवान सहाय बांगड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

ब्लॉक अध्यक्ष सुल्तान यादव ने कहा कि केंद्र सरकार निरंकुश रूप से काम कर विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है जिसका जनता आने वाले समय में जवाब देगी।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अशोक कलवानिया, नाथूराम पलसानिया, राजेंद्र पलसानिया, इंद्रराज पलसानिया, वेद प्रकाश खेदड़, फूलसिंह हरितवाल, राजेंद्र पलसानिया, शंकरलाल कलवानिया, जीएसएस अध्यक्ष मुक्तिलाल हरितवाल, कस्बा अध्यक्ष दिनेश कलावटिया, खुशवंत सिंह जाट, बाबूलाल बिजारणिया, कैलाश निठारवाल, कैलाश कलवानिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी अशोक झाझरिया को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।