ख़बराना। रवि कुमार सैनी
शाहपुरा विधानसभा के मनोहरपुर कस्बे में विधायक आलोक बेनीवाल की अध्यक्षता और कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जिंदल के मुख्य आतिथ्य में विधानसभा क्षेत्र के कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक आलोक बेनीवाल ने कहा की कार्यकर्ता की पार्टी की रीढ़ है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले 2023 के चुनाव में फिर से राजस्थान में कांग्रेस को विजयी बनाना है। कांग्रेस को फिर से विजयी बनाने का आह्वान कांग्रेस आमजन सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस को फिर से विजयी बनाने का आह्वान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जिंदल ने कांग्रेस पार्टी की आगामी संगठन के चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान मंजू शर्मा, शाहपुरा नगर पालिक अध्यक्ष बंशीधर सैनी, उप प्रधान जेपी मान, जिला पार्षद हरिनारायण गठाला, घनश्याम स्वामी और महेंद्र चौधरी ने भी विचार व्यक्त करते हुए एकजुट रहकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष रामचंद्र जाट, मनोहरपुर सरपंच सुनीता प्रजापत, मनोहरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, वार्ड पंच वसीम खान, मोहनलाल संतका, कजोड़ मल गुर्जर, ओम प्रकाश गुर्जर, खोरा सरपंच ईश्वर जाट, टोडी सरपंच ओमप्रकाश जाट, कांट सरपंच राम सिंह जाट, हेमंत चौधरी, देशराज मान, वार्ड पंच शंकरलाल खटूमरिया, हनुमान सहाय जाजोरिया सहित कई लोग मौजूद थे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद