February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » शाहपुरा कल से शुरू होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा का होगा आयोजन 18 मई को गायत्री महायज्ञ संस्कार हुआ पूर्ण आहुति का होगा कार्यक्रम

शाहपुरा कल से शुरू होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा का होगा आयोजन 18 मई को गायत्री महायज्ञ संस्कार हुआ पूर्ण आहुति का होगा कार्यक्रम

ख़बराना। रवि कुमार सैनी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वाधान में 15 मई से 18 मई तक शाहपुरा उपखंड के धवली गांव की गुजरिया की ढाणी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन होगा।

गायत्री परिवार के तुलसीराम ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 15 मई को शाम 4:00 बजे से कलश यात्रा व इसके बाद 6:00 से 7:00 बजे तक संगीतमय प्रवचन होगा। 16 मई को सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान वह प्रज्ञा योग व्यायाम, 17 मई को संगीतमय प्रवचन दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। वही 18 मई बुधवार को सुबह गायत्री महायज्ञ संस्कार व पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। गायत्री महायज्ञ को लेकर सभी तरह तैयारियां पूर्ण कर ली गई।