February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा चंदवाजी एक्सप्रेस-वे के घुमाव पर अनकंट्रोल होने से हुआ हादसा।

रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा चंदवाजी एक्सप्रेस-वे के घुमाव पर अनकंट्रोल होने से हुआ हादसा।

रवि कुमार सैनी
शाहपुरा कस्बे के नजदीक जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग चंदवाजी फ्लाईओवर के नीचे सोमवार सुबह करीब 8 बजे रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर अनकंट्रोल होकर पलट गया। टैंकर गुजरात से हापुड़ा की ओर जा रहा था।टैंकर पलटने के बाद सड़क पर फैला रिफाइंड ऑयल।ट्रैफिक पुलिसकर्मी रूपचंद यादव ने बताया कि टैंकर जयपुर से दिल्ली को ओर जा रहा था। चंदवाजी एक्सप्रेस वे के नीचे घुमाव के पास आते ही अनकंट्रोल होकर पलट गया।

जिससे उसमें भरा रिफाइंड ऑयल सड़क पर बह गया। टैंकर को क्रेन की सहायता से हटाकर ट्रैफिक शुरू करवाया गया। हादसे में ड्रावइर व उसका साथी दोनों सुरक्षित हैं।टैंकर ड्राइवर बंसीवाला निवासी के हीरागढ़ आगरा ने बताया कि घुमाव में गाड़ी घुमाई थी। घुमाव तेज होने के कारण टैंकर अनकंट्रोल होकर पलट गया।