March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रीट परीक्षा मामला – मेहनती बच्चों के साथ न्याय करें सरकार। रीट लेवल 2 के निरस्त होने से टूट गए परीक्षार्थी, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

रीट परीक्षा मामला – मेहनती बच्चों के साथ न्याय करें सरकार। रीट लेवल 2 के निरस्त होने से टूट गए परीक्षार्थी, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

अलवर (दीक्षित कुमार) 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली और पेपर लीक मामले के खुलासे, एसओजी की रिपोर्ट और बढ़ते विरोध के चलते सरकार की ओर से रीट लेवल 2 को निरस्त करने का फैसला लिया गया।

इसी को देखते हुए लाखो परीक्षाथीर्यो का सपना टूट गया है शुक्रवार को ज्ञापन देने आए परीक्षार्थीयों ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की लेवल-2 परीक्षा 7 फरवरी को निरस्त करने की घोषणा की गई।

जिससे लाखो परीक्षाथीर्यो की मेहनत पर पानी फिर गया है जबकि सरकार ने कहा था कि हम मेहनत करने वालो के साथ अन्याय नही होने देंगे।

वही ज्ञापन देने आए परीक्षार्थीयों ने मांग की है कि सरकार को पुन: एक बार अपने निर्णय पर विचार करें और मेहनती बच्चों के साथ न्याय करें।