March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रसनाली औषधालय पाँच माह से ताले में कैद, मरीजों को नहीं मिल रही चिकित्सा सेवायें

रसनाली औषधालय पाँच माह से ताले में कैद, मरीजों को नहीं मिल रही चिकित्सा सेवायें

कोटपूतली,(बिल्लूराम सैनी) निकटवर्ती बानसूर क्षेत्र के ग्राम रसनाली स्थित होम्योपैथिक औषधालय विभाग की अनदेखी के चलते 5 माह से ताले में कैद है। जिससे मरीजों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं नारायणपुर होम्योपैथिक औषधालय का नर्सेज परिचारक नहीं होने से हाल बेहाल बना हुआ है। जहाँ चिकित्सक को ही नर्सेज परिचारक का कार्य अपने स्तर से करना पड़ रहा है। जिले के होम्योपैथिक औषधालय अकबरपुर, टपूकड़ा भी बंद हालात में है। वहीं तिजारा, भिवाड़ी, कोटकासिम स्वीकृति के बाद भी प्रारम्भ नहीं हुए है। वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. बृजमोहन शर्मा ने जनहित में होम्योपैथिक चिकित्सा केन्द्रों को प्रारम्भ करवाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की माँग की है।