रामगढ़ (दीक्षित कुमार) कस्बे की आशा सिंह कॉलोनी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम से पड़ोसी वॉशिंग मशीन फ्रिज आदि कीमती सामान की चोरी कर बेचता रहा ’ गोदाम में चोरी का खुलासा तब हुआ जब गोदाम मालिक ने पिछले दिनों शक होने पर स्टॉक का मिलान किया ’
मिलान करने पर गोदाम से 14 वॉशिंग मशीन ,दो फ्रिज 7 सिलाई मशीन व 60 प्रेस गायब मिली ’ गोदाम मालिक ने चोरी गए सामान का सुराग लगाने का प्रयास किया तो पड़ोस में रहने वाला आकाश मारवाड़ी पुत्र गुलाबचंद द्वारा गोदाम से सामान चोरी कर बेचना सामने आया ’ घटना को लेकर राजाराम एंटरप्राइज फर्म मालिक दिलीप साहू पुत्र कैलाश चंद निवासी सतीजा धर्मशाला के पास रामगढ़ ने पुलिस को नामजद रिपोर्ट में बताया कि आशा सिंह कॉलोनी में उसका एक गोदाम है
’ जिसमें पड़ोस का रहने वाला आकाश मारवाड़ी सामान चोरी कर बेचता रहा है ’ चोरी गए सामान की कीमत लगभग 3 लाख रुपय बताई गई है ’
पुलिस ने आकाश मारवाड़ी को गिरफ्तार कर सात वॉशिंग मशीन और तीन सिलाई मशीन आरोपी की शिनाख्त की पर बरामद कर ली है
’ पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 1 दिन का रिमांड पर लिया है ’ जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश मारवाड़ी द्वारा चोरी कर बेची गई कुछ मशीनें बरामद कर ली है ’ शेष बरामदगी के लिए आरोपी को 1 दिन की रिमांड पर लिया है
अन्य खबरे
गोवंश अधिनियम का 02 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
4 डोडा पोस्त तस्कर गिरफ्तार 5 लाख रुपए की कीमत का 101 किलो माल बरामद गाड़ी जब्त।
शराब तस्करी के आरोपी 9 माह से फरार मुख्य आरोपी चढ़ा मनोहरपुर पुलिस के हत्थे।