February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » रामगढ़ क्षेत्र में फिर हुई शर्मसार घटना, नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज l पीड़िता को नशीली गोली देखकर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करता रहा कई महीनों तक दुष्कर्म l

रामगढ़ क्षेत्र में फिर हुई शर्मसार घटना, नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज l पीड़िता को नशीली गोली देखकर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर करता रहा कई महीनों तक दुष्कर्म l

अलवर (केडीसी) रामगढ़ क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है l पीड़िता व उसके परिजन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाने रामगढ़ पहुंचे l

लेकिन पुलिस ने एफ‌आई‌आर दर्ज नहीं की तो अलवर एसपी के लगाई गुहार उसके बाद रामगढ़ थाने में पीड़िता के चाचा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया l आरोपी और उसके परिवार के पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहें l पीड़िता के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया कि पीड़िता के पिता पैर से विकलांग है जो किराए पर कमरा लेकर अपने परिवार के साथ कई महीनों से रह रहे थे उसी मकान में मकान मालिक भी साथ रहता है एक दिन आरोपी अजय यादव ने मेरे भाई की पुत्री को जब वह कमरे में अकेली थी उसको नशीली गोली पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उसको धमकी दी की किसी को इस बारे में बताया तो मैंने तेरी बलात्कार की वीडियो बना ली है जिसे वायरल कर देगा l

उसके बाद आरोपी अजय यादव मेरी भतीजी को डरा धमका कर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है अब तीन-चार महीनों से पीड़िता के पिता अपने खुद के मकान में रह रहे हैं पीड़िता एक दिन रोने लगी जब रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसके साथ जबरदस्ती काफी समय से डरा धमका कर उसका बलात्कार कर रहा है मेरी भतीजी नाबालिक है l

जिसके कारण उसका जीवन खराब कर दिया है l पीड़िता के परिजनों ने 16 नवंबर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पेश की जिस पुलिस ने आरोपी से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं की पीड़िता के परिवार ने उसके बाद कई चक्कर लगाए पुलिस द्वारा टालमटोल कर घर भेज देते l

16 नवंबर को ही आरोपी अजय यादव ने रात के करीब 10:00 बजे पीड़िता के परिवार को गाली गलौज की और कहा कि मेरी रामगढ़ थाने में जानकारी है तुम लोगों ने मेरा क्या बिगाड़ लिया तथा जान से मारने की धमकी दी l इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष पेश हुई l पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर रामगढ़ पुलिस थाने में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया l