February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राजकीय विद्यालय मे विधायक कोष से प्रस्तावित चार दिवारी का विधायक ने किया शिलान्यास।

राजकीय विद्यालय मे विधायक कोष से प्रस्तावित चार दिवारी का विधायक ने किया शिलान्यास।

शाहजहांपुर 4 म‌ई- कस्बे के समीपवर्ती गांव मिर्जापुर मे बुधवार को राजकीय विद्यालय मे विधायक कोष से प्रस्तावित चार दिवारी का शिलान्यास विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी द्वारा किया गया।

आयोजन की अध्यक्षता ग्राम सरपंच किरण बाला ने की। विशिष्ट अतिथि मुण्डावर प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, पलावा सरपंच मनोज चौधरी थे।

अतिथियों का विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि आंदोलन के दौरान पूर्णतया क्षतिग्रस्त हुऐ शाहजहांपुर, मिर्जापुर वाया गादली व दाधिया रोड को पुनः बनवाने की मांग की।

सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र धनवाल, राजेन्द्र चौहान, चरण सिंह, निरंजन प्रजापत, महेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता ने विधायक चौधरी को क्षतिग्रस्त मार्ग के चलते आये दिन लगने वाले जाम एवं दुर्घटना से अवगत करवाया।

इस अवसर पर मिर्जापुर, पलावा, हुलमाणा, विरोध सहित क्षेत्रभर के ग्रामीण उपस्थित रहे।