February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राजगढ़ में हुई तोड़फोड़ के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे अमित गुप्ता को राजगढ़ से अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में किया रैफर।

राजगढ़ में हुई तोड़फोड़ के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे अमित गुप्ता को राजगढ़ से अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में किया रैफर।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
राजगढ़ में हुई तोड़फोड़ के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे अमित गुप्ता को अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में रविवार को भर्ती कराया। गौरतलब है कि पिछले महीने की 17 तारीख को जिला प्रशासन द्वारा राजगढ़ से सराय बाजार में अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की गई थी जिसका लोगों ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था पीड़ित अमित गुप्ता ने कहा पिछले महीने की 17 तारीख को राजगढ़ के सराय बाजार में प्रशासन द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से तोड़फोड़ की गई।

इसमें मंदिर धर्मशाला व मकानों को ध्वस्त कर दिया था। जिसमे राजगढ़ नगर पालिका ईओ बनवारी लाल व एसडीएम केशव कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई थी।

जिसके विरोध में वह 17 तारीख से सराय बाजार में आमरण अनशन में बैठा था। जिसकी रात को अचानक तबीयत खराब होने पर प्रशासन द्वारा राजगढ़ से रेफर कर दिया जिसका अलवर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया जब तक राजस्व रिकॉर्ड के हिसाब से रोड का चिन्हीकरण दोषी अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक जांच मंदिरों मकानों का पुनर्निर्माण व पीड़ितों को क्षतिपूर्ति नही दी जाएगी तब तक जब तक आमरण अनशन यथावत चलता रहेगा।