ख़बराना। दीक्षित कुमार
सरकार द्वारा राजगढ़ कस्बे में मंदिर तोड़ने के मामले में राजगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन सतीश दुहारिया को निलंबित करने को लेकर अलवर शहर में जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से राजगढ़ के विधायक जोहरी लाल मीणा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
रैली कंपनी बाग से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर में पहुची सांसद बाबा बालकनाथ ने बताया वर्तमान सरकार विशेष समुदाय के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। वही सनातन संस्कृति के मंदिर मठों को मुगल काल की तरह तोड़ा जा रहा है।
राजगढ़ विधायक पर सांसद ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दुष्कर्म के मामले में अपने बेटे को बचाने के लिये यह षड्यंत्र रचा।
वही पुराने तीन मंदिरों को तोड़ने के अलावा विधायक जोहरी लाल मीणा ने 80 मकान और दुकानें तोड़कर लोगों को सड़कों पर ला दिया।
उन्होंने कहा कि राजगढ़
चेयरमैन सुरेश दुहारिया को जानबूझकर हटाया गया है। सरकार का मकसद है कि चेयरमैन को हटाकर दबाव बनाया जाए और भारतीय जनता पार्टी की जगह कांग्रेस का बोर्ड गठित किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजगढ़ में गौरव पथ बनाने के लिए जब मीटिंग हुई थी उस मीटिंग में राजगढ़ के विधायक जोहरी लाल मीणा भी उपस्थित थे।
मीटिंग को लेकर राज्य सरकार को नगरपालिका चेयरमैन के साथ साथ विधायक जोहरी लाल मीणा को भी सस्पेंड किया जाए।
बैठक में सिर्फ छज्जे व चबूतरे हटाने का निर्णय लिया गया। लेकिन जोहरी लाल मीणा के इशारे पर यह सब कुछ हटा दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के मूल में जोहरी लाल मीणा विधायक के बेटे के खिलाफ राजगढ़ में एक नाबालिग द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज है जिससे लोगों का ध्यान हटाने को लेकर यह कृत्य को अंजाम दिया गया है
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद