February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » राजस्थान प्रदेश के संगठन प्रभारी अरुण सिंह के भाजपा अलवर उत्तर आगमन पर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में अलवर उत्तर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

राजस्थान प्रदेश के संगठन प्रभारी अरुण सिंह के भाजपा अलवर उत्तर आगमन पर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में अलवर उत्तर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

ख़बराना डेस्क।
आज NH 48 नीमराना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद राजस्थान प्रदेश के संगठन प्रभारी अरुण सिंह के भाजपा अलवर उत्तर आगमन पर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में अलवर उत्तर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया । जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव एवं नीमराणा प्रधान संतोष यादव ने राठ की पगड़ी पहनाकर व गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूर का भी स्वागत किया गया । राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा अलवर उत्तर परिवार जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन हित में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। आने वाले समय में उनका संगठन का विस्तार विस्तार करते हुए राजस्थान के अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने की जरूरत है कार्यकर्ता बिना थके हुए बिना रुके इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के काम में लग जाएं । मोदी जी की जनहितकारी नीतियों के चलते आमजन का भारतीय जनता पार्टी में विश्वास विश्वास बढ़ा है । और मिशन 2023 में अलवर की 11 विधानसभा भारतीय जनता पार्टी कमल निशान पर जीत कर राजस्थान में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएंगे । जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने आभार प्रकट करते हुए कहा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन हित में आदरणीय रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहा है । पार्टी द्वारा सोपे गए काम हम सब मिलकर निश्चित समय पर पूरा करेंगे । इस अवसर पर मंच का संचालन जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया ने किया । कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उमेश शर्मा जिला प्रवक्ता सुनील यादव भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभय सिंह बिधूड़ी आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज संयोगिता जांगिड़ कविता योगी विजयलक्ष्मी प्रेम देवी अनिल राठी जिला संयोजक मुकेश शर्मा अनिल शर्मा किशन लाल योगी मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान राधेश्याम बोहरा राकेश चौहान विशेश्वर चौधरी धर्मवीर यादव रामपाल कुमावत मोनू यादव राकेश यादव संदीप चौधरी सुरेंद्र चौधरी मुकेश चौधरी नरदेव यादव प्रीतम जांगिड़ संजय लोकेश प्रजापत योगेश सैन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।