February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया सहित तीनों लोगों को न्यायालय ने भेजा जेल।

पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया सहित तीनों लोगों को न्यायालय ने भेजा जेल।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
एसीबी की टीम ने अलवर जिला कलेक्टर रहे नन्नू मल पहाड़िया, सैटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी अशोक साखला ओर उनके दलाल नितिन शर्मा को रविवार को न्यायाधीश के घर पेश किया। तीनों आरोपियों को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

दोनों अधिकारियों के घर से एसीबी की टीम को महंगी शराब की बोतलें मिली है व जमीनों के एग्रीमेंट रजिस्ट्री सहित दस्तावेज मिले हैं।

इसीलिए के एडिशनल एसपी विजय सिंह ने बताया तलाशी में तीनों आरोपियों के घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज शराब की बोतले सहित पूर्व कलेक्टर के घर से ₹1 लाख रुपए की नकदी मिली। वही प्रॉपर्टी व अन्य दस्तावेजों पर अनुसंधान जारी है