February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर खासी गहमा गहमी रही

पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर खासी गहमा गहमी रही

शाहजहांपुर (केडीसी) पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर खासी गहमा गहमी रही।

छुटपुट घटनाओं को छोड मतदान शांति पूर्ण रहा। किसान आंदोलन के चलते पलावा के पास रात्रि करीब तीन बजे एक डम्फर के खराब होने के कारण करीब सात किलोमीटर लम्बा जाम‌लग गया।

जिसके चलते गादूवास, दाधिया, पलावा, विरोध, मिर्जापुर मे मतदाता मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच पाये।

बाद मे सूचना पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे एवं क्रेन की सहायता से खराब डम्फर को सडक से हटवा यातायात सुचारु हुआ।

तब जाकर इन मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रारंभ हो पाया। जाटबहरोड मे प्रशासन द्वारा कथित तौर पर कॉग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने के आरोपों के बीच माहौल गर्मा गया।

पुलिस ने पूर्व सरपंच रमेश तक्षक को हिरासत मे ले लिया एवं समझाईश कर माहौल शांत करवाया।