September 17, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पुलिस थाना विराटनगर की लगातार कार्रवाई अवैध शराब बेचते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार

पुलिस थाना विराटनगर की लगातार कार्रवाई अवैध शराब बेचते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार

कोटपूतली / विराटनगर (बिल्लूराम सैनी) जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण मनीष अग्रवाल आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार संपूर्ण जिले में लोकल एवं स्पेशल एक्ट व अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान मैं अधिक से अधिक कार्रवाई हेतु विद्याप्रकाश आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली के निर्देशन में सुरेंद्र सिंह कृष्णिया आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक शाहपुरा के सुपर विजन में रामअवतार मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना विराटनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें मुलजिम पप्पू राम पुत्र सुवालाल जाति रेगर उम्र 50 साल निवासी महासिंह का बास थाना विराटनगर को गिरफ्तार किया गया
ओर दूसरी घटना कस्बा विराटनगर में किले ऊपर भैरूजी मंदिर के पास स्थित भूमि पर अतिक्रमण कब्जा करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर शांति भंग के आरोप में दो पक्षों के देशराज,ओम प्रकाश, पिंटू उर्फ विक्रमलाल, दाताराम, रामपाल,को अंतर्गत धारा 151 में गिरफ्तार किया गया