February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » प्रथम शिक्षिका सांवत्री बाई फूले की जयंती मनाई

प्रथम शिक्षिका सांवत्री बाई फूले की जयंती मनाई

अलवर (दीक्षित कुमार ) अलवर जिला सैनी महासभा के तत्वाधान में काशीराम चैराहे स्थित कार्यालय में भारत की प्रथम महीला शिक्षिका माता सावंत्री बाई फूले की 191 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उपस्थित सर्व समाज के वरिष्ठजनों ने माता सांवत्री बाई फूले को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

कहा कि ऐसे कार्यो को अंजाम दें जिससे सर्वसमाज के लोग सराहना करें और समाजहित में हो।