February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पुलिस थाना सरुण्ड द्वारा ठेके पर फायरिगं के दुसरे मुल्जिम को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना सरुण्ड द्वारा ठेके पर फायरिगं के दुसरे मुल्जिम को किया गिरफ्तार

खबराना बिल्लूरामसैनी

कोटपूतली ग्राम भैसलाना मे दिनांक 23-06-2022 की रात्री को मुल्जिम द्वारा सेल्समेन को जान से मारने की नियत से की गई थी फायरिंग ।
मुल्जिम द्धारा ठेके मालिक से ठेके पर प्रति माह 10 प्रतिशत कमिशन की फिरोति मागने व ठेके मालिक द्वारा फिरोति नहीं देने पर की गई फायरिंग । जिला पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण मनीष अग्रवाल ( IPS ) द्वारा जिले मे चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व गंभीर घटनाओ के खुलासे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक कोटपुतली विधा प्रकाश ( RPS ) वृत्ताधिकारी वृत्त कोटपुतली डा.सन्धा यादव ( आरपीएस ) के निर्देशन में थानाधिकारी थाना सरूण्ड इन्द्राजसिंह उनि के नेतृत्व में टीम का गठन कर फायरिंग के मुलजिम की तलाश व पतारसी शुरू की गई । घटना का विवरण दिनांक 23-06-2022 की रात्री को अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके ग्राम भैसलाना मे सैल्समेन व ठेके मालिक से प्रति माह 10 प्रतिशत कमिशन की फिरोति मागने व ठेके मालिक द्वारा फिरोति नही देने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से ठेके के सैल्समैन पर फायरिंग की गई थी। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही प्रकरण में मुलजिमानों की तलाश व पतारसी हेतु थाना हाजा से अलग 2 टीम का गठन कर घटनाक्रम के बारे में गहनता से जानकारी की जाकर गोपनीय रूप से पता किया गया । अभियुक्त सोहन लाल उर्फ सोनु पुत्र मुफ्ति लाल जाति मीणा उम्र 24 साल निवासी झाडोतिया की ढाणी तन मेड थाना विराट नगर जिला जयपुर ग्रामीण को जरिये प्रोडेक्शन वारट के प्राप्त किया जाकर बाद अनुसंधान अभियोग हाजा में गिरफ्तार किया गया जिससे गहनता से पूछताछ व अनुसंधान किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण अभियुक्त
सोहन लाल उर्फ सोनु पुत्र मुफ्ति लाल जाति मीणा उम्र 24 साल निवासी झाडोतिया की ढाणी मेङ तन विराट नगर जिला जयपुर ग्रामीण
पुलिस टीम को पुरस्कार-पुलिस अधीक्षक महोदय जयपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस टीम की हौसला • अफजाई के लिए नगद पुरस्कार व प्रसंशा पत्र दिये जाने की घोषणा की है।