March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी एटीएम लूट टल गई

पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी एटीएम लूट टल गई

बहरोड़। कस्बे में रविवार की रात एक बड़ी एटीएम लूट पुलिस की मुस्तैदी की वजह से टल गई। रविवार की रात को एसबीआई बैंक के एटीएम को कुछ बदमाश कटर से काटकर लूटने का प्रयास कर रहे थे। रात्रि गश्त में तैनात पुलिस की सिग्मा गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों को एटीएम के पास कुछ लोग संदिग्ध दिखाई दिये।

पुलिस आता देखकर लुटेरे भागने लगे। पुलिस ने प्रयास कर एक को मौके से पकड़ लिया बाकि भागने में सफल हो गये। पुलिस मौके से गैस कटर सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। पुलिस कर्मियों ने एटीएम में जाकर देखा तो लुटेरे एटीएम के ताले को गैस कटर से काट चुके थे।

एटीएम में लगभग चार लाख रुपए भरे हुए थे। जो पुलिस की सतर्कता से बच गए।

बहरोड़ थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि रात में लगभग दो बजे पुलिस की गाड़ी कस्बे में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान एसबीआई के एटीएम के पास कुछ संदिग्ध दिखाई दिये। पुलिसकर्मी जब एटीएम की तरफ बढ़ने लगे तो वो लोग भागने लगे।

उनका पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया बाकि भाग गये। उनकी तलाश की जा रही है।