February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पिछले 10 साल से पानी की समस्या से त्रस्त है काली मोरी फाटक हीराबास के वासिंदे, उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी नही हो रहा समाधान, कॉलोनीवासीयो ने समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की कही बात

पिछले 10 साल से पानी की समस्या से त्रस्त है काली मोरी फाटक हीराबास के वासिंदे, उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी नही हो रहा समाधान, कॉलोनीवासीयो ने समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की कही बात

अलवर (केडीसी)काली मोरी फाटक हीराबास के वासिंदे पिछले 10 साल से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उच्च अधिकारियों को बार-बार अवगत कराये जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। परेशान कालोनी वासियों ने समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

काॅलोनी वासी एक वृद्ध महिला का कहना है कि कभी कभी पानी आता है वो भी गन्दा पानी आता है जो पीने योग्य नहीं है। 5-6 साल से लाईन खुदी हुई है लेकिन फिर भी पानी नहीं आ रहा है। पानी की समस्या को लेकर हम कलेक्टर तक होकर आये है।

वाटर बक्स को अनेकों बार लिखकर लिखकर दे दिया। वाटर बक्स वाले देखने के लिए आते हैं। लेकिन पानी नहीं आता है। वार्ड पार्षद कहता है आपने मुझे वोट नहीं दिये।

इसलिए मै कुछ नहीं करूंगा। परेशान कालोनी वासियों ने समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।