February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पेेयजल समस्या को लेकर वाटर बाॅक्स पहूॅचे वार्डवासी

पेेयजल समस्या को लेकर वाटर बाॅक्स पहूॅचे वार्डवासी

अलवर ( दीक्षित कुमार ) अलवर के वार्ड नम्बर 18 में पिछले एक साल से परेशान वार्ड वासी पानी की समस्या को लेकर बुधवार को वाटर बॉक्स पहूॅचे जहाॅ अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की।

वार्ड वासी निर्मल जैन ने बताया के वार्ड नम्बर 18 में लुख्ती का कुआं, हकीम जी की गली, मीणा की गली में पिछले एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है।

वार्डवासी निजी टैंकरों से पानी खरीदकर पी रहे हैं। आज वाटर बाॅक्स अधिकारी ने जल्दी की समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।

अगर जल्दी समधान नहीं होता है तो आगे कार्यवाही करेंगे।