February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » पावटा प्रागपुरा- विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन विभिन्न स्कूलों ने लिया यात्रा में भाग एवं सजाई झांकियां।

पावटा प्रागपुरा- विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन विभिन्न स्कूलों ने लिया यात्रा में भाग एवं सजाई झांकियां।

खबराना कमलेश कुमार
पावटा प्रागपुरा- भगत सिंह टीम द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया! जिसमें सभी विद्यालयों ने सहयोग किया प्रागपुरा के सभी विद्यालय उसमें शामिल हुए। यात्रा 3 किलोमीटर लंबी थी और यात्रा की जो लंबाई थी पहला छोड़ व अंतिम छोर की जो लंबाई सवा किलो मीटर की थी।

यात्रा में टीम भगत सिंह के अध्यक्ष रूपसिंह शेखावत, आशु सेन व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी टीम ने लगकर कठोर मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया भगत सिंह टीम के साथ-साथ मदनलाल प्रागपुरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता मनोज शर्मा,मिंटू शर्मा पार्षद, भूपेंद्र सेन, रोहित मीणा, हरिराम यादव, शंकर पारीक,हेमू शेखावत राम सिंहजाट, सभी हिंदू समाज के प्रमुख व्यापारी शामिल हुए।

यात्रा में भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की झांकी, भारत माता की झांकी, चंद्रशेखर आजाद की झांकी, यह सभी जीवन तथा यात्रा में 251 फिट व 7 फुट चौड़ा विशाल बड़ा लंबा तिरंगा था यात्रा में 5 डीजे, अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्र कुमार भारत, राकेश जिला प्रचारक का उद्बबोधन हुआ। वंदे मातरम राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गांव से मोटरसाइकिल रैली लेकर आम जनता के लोग पधारे थे उन सभी के लिए गांव ने पलक पावडे बिछा कर सभी व्यवस्थाएं की यह एक विशाल कार्यक्रम के रूप में बन गया शौर्य देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था

जिसमें सभी ग्राम जनता का भी सहयोग रहा बाहर से आने वाले लोग कुलदीप धनकड़ ,किरण शर्मा हरिराम कपूरिया, रोहिताश धनकड़, कैलाश धनकड़, नरपत सिंह शेखावत, अशोक सैनी उप चेयरमैन नगरपालिका निर्मल जी पंसारी चेयरमैन प्रतिनिधि रानी रत्नाकुमारी ,पूर्व सरपंच एलन स्वामी,पुरुषोत्तम शर्मा, विजय चॊधरी,रवि सैनी,


अन्य सभी कार्यकर्ता इस यात्रा मे पूर्ण रूप से सहयोग किया गया है विद्यालयों की बात करें तो मुख्य रूप से नीलकमल नवभारत जीएम स्कूल आदर्श विद्या मंदिर सीनियर विद्यालय सहित बहुत से विद्यालयों ने अपने विद्यार्थियों को भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेकर यात्रा को सफल बनाया। पूरे स्टाफ ने भी इसमें सहयोग किया विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ है !