ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
बानसूर नगर पालिका में पिछले दो-तीन महीने पहले नगर पालिका की ओर से पट्टे बनाने का कार्य किया गया ग्रामीण व पार्षदो ने बताया की अभी तक नगरपालिका की और से एक भी पट्टा जारी नहीं किया गया है!नगर पालिका की ओर से पट्टे देने के लिए 100रुपए से लेकर 3000 तक रसीद काटी जा रही है रसीद भी उपभोक्ता को नहीं दी गई पार्षदों ने बताया कि पूर्व में नगर पालिका सहायक बलवीर सिंह ने उस समय रसीद से ज्यादा लेते हुए प्रत्येक उपभोक्ता से फाइल कार्यालय में जमा की गई थी लेकिन पट्टे आज तक नहीं मिल पाए और पालिका के कर्मचारी मोटी रकम लेकर फरार हो गया!
नगर पालिका कार्यालय पर ग्रामीणों व पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाऐ कि नगर पालिका में पट्टो के नाम पर मोटी रकम ले कर्मचारी अपनी जेब भर रहे हैं मामले को लेकर ग्रामीण व पार्षदों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की नौबत तक आ गई !
मामले को बढ़ते देख नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा ने ग्रामीणों ने व पार्षदों को अपने केबिन में बुलाकर बात की मामले को गंभीरता से समझाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया ! अधिकारी मीणा ने बताया कि ग्रामीणों का पार्षदगण नगर पालिका की ओर से पूर्व में पट्टे बनाये जाने को लेकर आक्रोशित थे साथ ही पूर्व में कार्यरत नगरपालिका सहायक लिपिक बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की !
मीणा ने बताया कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को करवा दिया गया है जल्द से जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया !
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद